घुड़सवारी में भारत ने स्वर्ण जीता

हांगझोऊ।भारत ने एशियाई खेलों की घुड़सवारी स्पर्धा में 41 साल के बाद कोई स्वर्ण पदक जीता है। घुड़सवारी की ड्रेसाज स्पर्धा में भारत के अनुष अग्रवाल, हृदय विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह की टीम ने 209.205 अंक हासिल कर ये स्वर्ण जीता। इससे साथ ही भारत ने इन खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण जीता है जबकि उसके कुल पदकों की संख्या 12 पहुंच गई है। भारतीय दल ने अब तक तीन स्वर्ण , 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीते हैं। इसी के साथ ही भारतीय टीम पदक तालिका में हॉन्ग कॉन्ग के बाद छठे स्थान पर है। वहीं मेजबान चीन 45 स्वर्ण, 23 रजत और 10 कांस्य के साथ ही कुल 78 पदक लेकर तालिका में पहले स्थान पर कायम है। वहीं दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के नाम 41 पदक हैं। भारत की ओर से नेहा ठाकुर को नौकायन में रजत पदक मिला। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर पर शानदार जीत के साथ स्वर्ण जीता। वहीं महिला क्रिकेट टीम ने भी यहां स्वर्ण जीता है।