पाल नौकायन में भारत की नेहा को रजत

हांगझोऊ। भारत की नेहा ठाकुर ने एशियाई खेलों की पाल नौकायन स्पर्धा में रजत पदका जीता है। वहीं भारत के ही इबाद अली को कांस्य पदक मिला है। इस प्रकार भारत को पाल नौकायन में अब तक दो पदक मिले हैं। नेहा को लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरा स्थान मिला। वहीं पुरुष वर्ग के विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में इबाद को 52 के नेट स्कोर के साथ ही कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के वोनवू चो जबकि रजत थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोफैराट को मिला। इबाद 14 रेस की स्पर्धा की दूसरे और तीसरी रेस को पूरा नहीं कर पाये। इससे उनके 59 अंक में से सात अंक कट ये। इस प्रकार वह रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी से 23 अंक पीछे हो गये। नेहा का अभियान कुल 32 अंक के साथ समाप्त हुआ। उनका नेट स्कोर 27 अंक रहा जिससे वह थाईलैंड की स्वर्ण पदक विजेता नोपासोर्न खुनबूनजान के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।वहीं इस स्पर्धा का कांस्य पदक सिंगापुर की कीरा मैरी कार्लाइल को मिला। उनका नेट स्कोर 28 रहा। गौरतलब है कि पाल नौकायन में खिलाड़ियों के सबसे खराब स्कोर को पूरे रेस के स्कोर से घटाकर नेट स्कोर को निकाला जाता है। इससे सबसे कम नेट स्कोर वाला खिलाड़ी विजेता घोषित किया जाता है। लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 कुल 11 रेस की स्पर्धा में नेहा को कुल 32 अंक मिले थे। इस दौरान पांचवीं रेस में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।