प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं0 दीनदयाल-नन्दलाल

सोनभद्र। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल उपाध्याय के 107 वीं जयन्ती पर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के द्वारा गौरीशंकर मण्डल के बढ़ौली शक्ति केन्द्र के बूथ सं. 424 पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की। व साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक कर पं0 दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की। पं0दीनदयाल उपाध्याय जी की 107 वीं जयन्ती जनपद के सभी मण्डल शक्ति केन्द्र व बूथ और सभी वार्डाे में मनाई गयी। पं0दीनदयाल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई पं0 दीनदयाल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, नार सिंह पटेल, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, राघो सिंह, आशुतोश चैबे, अनुपम त्रिपाठी, अरुण चैबे, कैलास त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्रा, अजय मिश्रा, सतीष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, चन्द्रकांत पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।