127 ग्राम स्मैक के साथ युवक धराया

रुपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी के संयुक्त गश्त के दौरान एक युवक को 127 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा गया। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा में 42 वाहिनी उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल की सीमा चैकी रुपईडीहा व थाना रूपईडीहा पुलिस के संयुक्त गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 651/06 से 600 मी. भारत की तरफ एक अंजान व्यक्ति भारत से नेपाल की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। जिसे संयुक्त गश्त दल द्वारा शक के आधार पर रोका गया। जिससे नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान समीम रैनी पुत्र लल्लन रैनी निवासी चिकवन मुनिरगंज केवलपुर रुपईडीहा के रूप में की गई। संयुक्त गश्ती दल में शामिल एसएसबी. के उप कमांडेंट के द्वारा गहन पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान युवक काफी डरा हुआ था। जिसे शक के आधार पर मौके पर तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास 127 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक रुपईडीहा के किसी अंजान व्यक्ति से प्राप्त किया है। जिसको नेपाल में छोटी-छोटी मात्रा में बिक्री कर अधिक पैसा कमाने के लिए ले कर जा रहा है। बरामद 127 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना रूपईडीहा पुलिस को सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में शामिल एसएसबी के उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) बिप्लव कुमार घोष, मु.आरक्षी (सामान्य) माखन लाल, आरक्षी (सामान्य) मनोहर सिंह, सत्य राम, आरक्षी (सामान्य) महिला सिम्पल गुप्ता, आरती बैन, ज्योति कुमारी व रूपईडीहा. पुलिस के निरीक्षक विजेन्दर कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, आरक्षी (महिला) आरती दिवाकर, रश्मी शुक्ला मुख्य रूप से गश्ती दल में शामिल रहे।