गणपति उत्सव में अक्षरा सिंह के फूहड़ गाने पर बवाल

जौनपुर । गणपति उत्सव के नाम पर बुधवार की रात फूहड़ता का नंगा नाच हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सस्पेंड आईएएस अभिषेक सिंह करवा रहे थे। अभिषेक सिंह बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पति हैं। कार्यक्रम भगवान गणेश को लेकर हो रहा था, लेकिन गाने फूहड़ भोजपुरी के बज रहे थे। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जैसे ही ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा’ गाना शुरू किया। पंडाल में दर्शकों ने कुर्सियां उछालनी शुरू कर दीं। इस दौरान सेकड़ों कुर्सिया टूट गयी, पुलिस अधिकारी पर जब कुसी फकी गयी तो पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा इसके बाद भगदड़ मच गयी और सैकड़ो लोग गिर गये किसी प्रकार वे जूते चप्पल छोड़कर भागे। बवाल इस कदर हुआ कि तीन थानों की पुलिस फोर्स और 300 से अधिक बाउंसर भी हालात को संभाल नहीं पाए। आखिर में अक्षरा सिंह को स्टेज शो छोड़कर जाना पड़ा। अक्षरा से पहले रैप सिंगर हनी सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने भी इसी तरह के फूहड़ गाने गाये। धार्मिंक कार्यक्रम में बवाल की वजह अश्लील गाने बने। लोगों के मुताबिक, गणेश उत्सव जैसे पवित्र कार्यक्रम में भोजपुरी के फूहड़ गाने पर डांस हो रहा है। ये कैसा उत्सव है, ये तो हमारी संस्कृति को बर्बाद करने वाला है। कुर्सी फेंकने से कुछ लोग घायल भी हुए हैं। ज्ञात हो कि गुजरात चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए जाने पर अभिषेक अपनी गाड़ी के साथ तस्वीर शेयर कर दी थी। जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। यूपी आकर पदभार ग्रहण करना था, लेकिन वे बिना छुट्टी गायब हो गए थे। नियुक्ति विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा, लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। आईएएस अभिषेक सिंह को बिना बताए गायब रहने और आचरण नियमावली के उल्लंघन में में निलंबित किया गया है। 2011 कैडर के अधिकारी अभिषेक पहले 2014 में भी निलंबन का सामना कर चुके हैं।