अनिल-भूमि वन टू का फोर का हूक्सटेप करते दिखाई दिए

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अगली फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में, थैंक यू फॉर कमिंग का प्रीमियर 15 और 16 सितंबर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। इस बीच अनिल कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अनिल -भूमि के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल- भूमि का डांस वीडियो में आईकॉनिक सॉन्ग वन टू का फोर का हूक्सटेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, लखन ओल्ड इज गोल्ड। दूसरे यूजर ने लिखा झकास। तीसरे ने लिखा, जितना दम अनिल जी में दिख रहा है वहां बाकी मैं नहीं दिख रहा, अनिल जी रॉक्स। रिया और एकता कपूर की फिल्म में अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शहनाज गिल और डॉली सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन रिया कपूर के पति करण बूलानी ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। थैंक यू फॉर कमिंग 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।