मोदी जी गरीबों,पिछड़ों दलितों के प्रति समर्पित सरकार चला रहे है-सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर, मैं शहर पश्चिमी वासियों के साथ हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूँ। आज हम सबके लिए यह एक खास दिन है, क्योंकि आज हम अपने महान नेता के जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं।यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भगवतपुर में प्रधानमंत्री आवास महिला लाभार्थी सम्मेलन में कहीं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी, आपने हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है।आपकी प्रेरणा से हम सभी को सामरिक, सामाजिक और आर्थिक मामलों में सुधार करने की दिशा मिली है। आपकी मुख्यमंत्री की सत्ता से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा में, आपने अपनी कठिनाइयों का सामना करके हमेशा देश के लिए एक मिसाल स्थापित किया है।मोदी के अद्भुत नेतृत्व के कारण हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर प्रगति कर रहा है। आपने गैस सिलेंडर, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत,जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास जैसे महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की है, जिससे महिलाओं के जीवन में उन्नति हो रही है।जो हमें एक मजबूत, स्वस्थ, समृद्ध और प्रगतिशील भारत की ओर ले जा रही हैं।आज हर गरीब परिवार के पास छत हो गया है।यह केवल मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण ही गरीबों के सपने साकार हुए है। यह मोदी के सोच के कारण संभव हुआ। गरीबों,पिछड़ों दलितों के प्रति समर्पित सरकार चला रहे है ऐसे राज्यों की सरकारें चल रही है।केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के गरीबों के हितों में कल्याणकारी योजनाओं के साथ कृतसंकल्पित है। मोदी के विचारधारा, संघर्ष और समर्पण के प्रतीक हैं। आपने हमेशा देश की हितों को सर्वोपरि रखा है और देशवासियों के लिए कठिनाइयों का सामना किया है। आपके मार्गदर्शन में हमारा देश आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है।भारत को विश्व पटल पर ले गए है।हाल ही में दिल्ली में जी20 सम्मेलन विश्व ने देखा है।भारत की शक्ति का लोहा अमेरिका जैसे देश मान चुके है।भारत विश्व शक्ति के रूप उभर चुका है।सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा मोदी के सामरिक और मानवीय गुणों का हम सभी को गर्व है। आपके प्रति हमारी सम्मान भावना अपार है और हमेशा रहेगी।इस खास मौके पर, मैं आपको स्वस्थ, सुखी और लंबी उम्र की कामना करता हूँ। मेरी भी यही कामना है कि आप हमेशा हमारे देश के विकास और समृद्धि में अपना योगदान देते रहें।