भाजपा ने संजय सिंह पर जताया भरोसा

बाँदा।भाजपा ने संजय सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर फिर से की गई ताजपोशी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 50 से ज्यादा जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की है।बाँदा में संजय सिंह पर भाजपा ने भरोसा जताया है। सन 1984 में आरएसएस में प्रवेश लेकर 1986 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बजरंग दल के नगर संयोजक पद से प्रारंभ की थी।2001 में वह अतर्रा नगर पालिका के उप चेयरमैन रह चुके हैं। संजय सिंह जिले में जनसमस्याओं को लेकर भी अपने एक संघर्ष के लिए जाने जाते थे।उन्होंने कई साल मीडिया के क्षेत्र में रहकर जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी संघर्ष किया है और वह अब दोबारा बांदा के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।मुख्य जिला भाजपा कार्यालय में ताजपोशी के साथ स्वागत होगा।वहीं मनोनयन के साथ ही उन्हें पूरे जिले सहित उनके मित्रों द्वारा बधाईयां देने का काम शुरू हुआ है।भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और हर्ष व्यक्त किया है।सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा बनाई गई नीतियों के लिए जहाँ मेरी कदमताल होगी वहीं पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव में बल देने के लिए भी पूरा संघर्ष के साथ प्रयास किया जाएगा।