भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा की पूरे दिन रही धूम, हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग

ज्ञानपुर,भद़ोही।जगन्नाथ यात्रा के संयोजक ने बताया कि सुबह आठ बजे से झांसी से निकला भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई एवं भगवान जगन्नाथ स्वामी जी का रथ लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर नगर से शुरु होकर रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज होते हुए देर शाम नगर पंचायत परिषद के पास पहुंचा जहां पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने आगवानी कर साहू समाज के लोगों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आदित्य लान पहुंचा। तत्पश्चात साहू परिवार सामाजिक संस्था गोपीगंज नगर अध्यक्ष रोशन लाल साहू का जन्मदिवस केक काटकर समाज के लोगों द्वारा मनाया गया।आज शुक्रवार को  सुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ जौनपुर जनपद के लिए निकल कर गोपीगंज से ज्ञानपुर नगर पहुंचा।तो बाबा  बर्फानी ग्रुप के सदस्यों के साथ संयोजक जगदीश प्रसाद साहू के नेतृत्व में रथ पर विराजमान विराजमान जग के पालनहार का दर्शन कर भक्त निहाल हो गये।जहां नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता के अगुवाई में शहीद पार्क पर माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया गया। रस्सी के सहारे रथ खींचते हुए भक्त आगे की ओर बढ़ गये। ढोल ताशा घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि के बीच भक्तगण धर्म ध्वजा लहराते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।इस मौके पर चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मनोज मोदनवाल, अशोक कुमार, राजेश,ब्रम्हा मोदनवाल आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।