मस्जिद के बगल की छत पर चढ़ी गाय, मचा हड़कंप, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

ज्ञानपुर, भद़ोही।उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले में गुरुवार को एक  गाय ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज रोड स्थित जामा मस्जिद के बगल में मस्जिद के पेश इमाम की मकान की छत पर चढ़ गई। गाय को छत पर देख पास-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय को नीचे उतरवाया।ज्ञानपुर नगर के पुलिस चौकी के समीप कटरा मुल्ली बेगम की जामा मस्जिद के बगल पेश इमाम अब्दुल हई के मकान की छत पर गुरुवार को सवेरे करीब आठ बजे एक गाय सामने से आ रहे एक सांडों से भड़ककर उनके  मकान की छत पर चढ़ गई। गाय को मकान की छत पर चढ़ा देख पेश इमाम के परिजनों में हड़कंप मच गया। पेश इमाम अब्दुल हई ने  घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर के बाद पुलिस मस्जिद के पास छत पर चढ़ी गाय के पास पहुंची और नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस ने किसी तरह से नीचे उतारा।नगर पंचायत कर्मचारियों और चौकी पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत कर लगभग 11 बजे गाय को मकान के जीने वाले रास्ते से नीचे उतारा गया । गाय के मकान की छत से उतरने के बाद मकान मालिक ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने पुलिस प्रयास की सराहना की।उधर पुलिस कर्मियों ने भरोसा दिया कि ज्ञानपुर पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।