विभिन्न थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में किया पैदल गस्त

कौशाम्बी।जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमणकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली, चरवा थाना, पिपरी थाना, महेवा घाट थाना, करारी थाना, पश्चिम शरीरा थाना, सैनी थाना, कड़ा धाम थाना, संदीपन घाट थाना, कोखराज थाना, मोहब्बतपुर पैसा थाना, सराय अकिल थाना, कौशांबी थाना, महिला थाना सहित विभिन्न थाना पुलिस बल द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया व संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गई।