लोहारी ने आरएसएस प्रमुख का मनाया जन्मदिन

फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ संचालक डा. मोहन भागवत का जन्मदिन महर्षि बाल्मीकि शाखा के स्वयं सेवकों ने वृक्षारोपण कर मनाया। स्वयंसेवक युवा भाजपा नेता अजय सिंह रिंकू लोहारी ने अपनी शाखा के सभी स्वयं सेवकों के साथ वृक्षारोपण किया।लोहारी ने बताया कि संघ परिवार एक आदर्श विचारों का परिवार है। संघ ही बताता है कि भारत एक अखंड भारत है। इसकी अखंडता कायम रहे। संपूर्ण भारत एवं विश्व के कई देशों में संघ कार्य कर रहा है। उन्होने लोगों का आहवान किया कि संघ की शाखा से जुड़कर अखंड भारत के सपने को साकार करें। उन्होने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। जिससे पृथ्वी पर बिगड़े पर्यावरण संतुलन को फिर से बहाल किया जा सके। उन्होने कहा कि पौधों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। इस मौके पर संघ शारीरिक प्रमुख प्रदुम्न, शाखा कार्यवाह संदीप, पालक शाखा संजय सिंह, होरीलाल, अंशु सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, अरविंद मिश्रा एडवोकेट, दुरबीन सिंह मौजूद रहे।