बीमार पशु की जानकारी तत्काल दे पशु चिकित्सक को

मऊ।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर ए. एम. सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद में लम्पी स्किन बीमारी का प्रकोप पाया गया है। यह बीमारी विषाणु जनित है जो कि पशु की लार, नाक के स्राव एवं पशु के सीधे सम्पर्क में आने से होती है। वर्षा ऋतु के समय अनेक प्रकार के कीड़ों की उत्पत्ति हो जाती है, उन्हीं में से मच्छरों एवं काटने वाली मक्खियों आदि के काटने से भी फैलता है।इसमें बीमार पशु को तेज बुखार आता है, आँख एवं नाक से पानी गिरता है, पैरों एवं गल कम्बल में सूजन हो जाती है, शरीर की त्वचा तथा चमड़ी पर गाँठ उभर जाती है, दुधारू पशु का दूध कम हो जाता है, शारीरिक कमजोरी होती है इस बीमारी से कभी-कभी पशु की मृत्यु भी हो जाती है। यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नही होती है, परन्तु बीमार पशु की देखभाल करने वाला मनुष्य स्वस्थ पशुओं तक बीमारी का संक्रमण फैला सकता है। यदि वह दोनों तरह से पशुओं की देखभाल एक साथ कर रहा है। बीमारी आम तौर पर गोवंशीय पशुओं में ज्यादा देखने को मिलती है। विषाणु जनित रोग होने के कारण बीमारी की चिकित्सा से ज्यादा जरूरी है कि पशुओं को बीमारी से बचाया जाये। उसके लिये निम्न उपाय किये जाने आवश्यक है-सामुहिक रूप से चरने के लिये पशुओं को न छोड़ें।बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखकर चिकित्सा करवाई जाये। मृत पशु के शव को खुले में न फेंके, गहरे गड्डे में पशु को दफनाया जाये। पशु गृहों के आस-पास फिनाईल / सोडियम हाइपोक्लोराइड का 2 प्रतिशत घोल बनाकर छिड़काव करें। मच्छरों एवं काटने वाली मक्खियों से बचाव हेतु पशु गृहों में धुआँ जलाया जाये।उन्होंने बताया कि रोगी पशु के दूध को उबालकर पीने या रोगी पशु के सम्पर्क में आने पर मनुष्यों में रोग फैलने की कोई आशंका नही है। बीमारी की स्थिति में तत्काल निकट्तम् पशु चिकित्सालय से सम्पर्क करें, जनपद के नोडल अधिकारी के मोबाईल नं0- 9415356512 एवं कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7860809249, डॉ एजाज अहमद पशु चिकित्सा अधिकारी सदर 9415 523997, डॉक्टर कृष्ण कुमार पांडे मधुबन 8726530882, डॉ विनोद राय मठमोहम्मदपुर 9450647198, डॉक्टर कन्हैया राम खुरहट 9792084846, डॉक्टर संजय सिंह चिरैयाकोट 941584 5925, डॉक्टर प्रदीप कुमार ताजोपुर 9198168122, डॉक्टर श्रीरंगधर द्विवेदी अमिला 9415378799, डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह इंदारा 9838784740, डॉक्टर मोहम्मद सरफराज अली मझवारा 7607163511, डॉक्टर करुणकांत कमल दोहरीघाट 9486648856, डॉक्टर चौधरी चरण सिंह यादव 6391239119, डॉक्टर अमित सिंह करहां 9450477439, डॉक्टर दिलीप यादव मर्यादपुर 9598983833, डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा रानीपुर 8423434560, धर्मेंद्र सिंह इटौरा 9532769433 एवं डॉक्टर राजेश कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी धौरहरा 7839309539 से पशुओं में लम्पी बीमारी से संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें। आपके सहयोग से बीमारी को फैलने से बचाया जा सकता है। जनमानस को जागरूक करने तथा पशु चिकित्सक से समन्वय बनवाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

ReplyReply allForward