भारत में जी 20 का आयोजन देख गुस्से में पाकिस्तानी जनता, अपने भष्ट्र राजनेताओं को कोसा

इस्लामाबाद। 75 साल पहले भारत से अलग होकर एक इस्लामिक देश बनने वाला पाकिस्तान कंगाली की हालात में है। पाकिस्तान जहां आतंकवाद को पालत-पालते उसी का शिकार हो रहा है। वहीं भारत जी-20 शिखर सम्मेलन करा रहा है। जी-20 में शामिल होने के लिए दुनिया की 19 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता भारत पहुंचे हैं। पाकिस्तानियों के अंदर लगातार इसका दर्द उठ रहा है। पाकिस्तानियों को इसका अंदाजा नहीं है कि जी-20 दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है, लेकिन आवाम इस बात पर अफसोस जता रही है कि इसमें उनका देश शामिल नहीं है।भारत ने बांग्लादेश सहित कई देशों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस पर पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल ने आवाम से बात की तब उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ऐसी हालात ही नहीं हैं कि भारत उन्हें बुलाए। एक पाकिस्तानी ने कहा कि देश क्रैश कर गया है, बस किसी तरह चल रहा है। एक शख्स ने नहीं बुलाए जाने पर कहा कि भारत और पाकिस्तान एक नहीं हो सकते। इसके साथ पाकिस्तानी युवक ने दूसरा कारण बताते हुए कहा कि हमारे राजनेताओं की इज्जत नहीं है। अगर कोई पावर वाला होता तब बुलाया जाता।बातचीत में एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा, बांग्लादेश हमसे बाद में आजाद हुआ था, लेकिन आज वह हमसे आगे निकल गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि हमारे राजनेता भ्रष्ट हैं। अगर इमरान खान प्रधानमंत्री होते तब वह जरूर हमें बुलाते। पाकिस्तानी पत्रकार ने जब कुछ लोगों से इस बारे में पूछा तब उनका जवाब सुनकर आपको हंसी आएगी। उन्होंने कहा कि जी-20 से कोई फर्क नहीं पड़ता, हमने लंबी तैयारियां की हुई हैं। एक समय भारत पाकिस्तान का हिस्सा होगा। हम गजवा ए हिंद करने वाले हैं।
सना अमजद ने कुछ बुद्धिजीवी लोगों से बात की तब उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आइसोलेट होकर रह गया है। इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि जी-20 देश जब एक साथ बैठे हैं तब वह भविष्य में दुनिया की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने से जुड़ा कोई प्लान निकालेगा। कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तान अगर अपने अंदरूनी मामले जैसे सुरक्षा और आतंकवाद को हल नहीं करेगा तब तक कोई बड़ी कंपनी पाकिस्तान नहीं आएगी और कभी भी पाकिस्तान में जी-20 का हिस्सा नहीं बन पाएगा।