कांगे्रसियों ने पदयात्रा निकाल कर किया जनजागृत

बहराइच। जननायक राहुल गांधी के भारत जोडो पदयात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर गुरूवार को कांग्रेस सेवादल की महिला चीफ मनमीत कौर के संयोजकत्व में चहलारी नरेश महाराजा बलभद्र सिंह महाविद्यालय से खुटेहना-पुलिस चैकी तक पदयात्रा निकाल कर नफरत छोडो भारत जोडो, कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी, विभिन्न भाषा, विभिन्न वेष, एक हमारा भारत देश तथा वन्देमातरम, भारत माता की जय आदि गगन भेदों नारे लगाकर जनजागृति किया गया। तत्पश्चात खुटेहना-पुलिस चैकी के पास पदयात्रा का समापन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि आज किसान कमरतोड़ मंहगाई, अवांरा, छुट्टा जानवर आदि से काफी त्रस्त व बेहाल है। नौजवान बेरोजगार तथा महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है। जिसका एक मात्र निदान जनविरोधी भाजपा को सत्ताच्युत करके जनहितैषी इण्डिया गठबंधन को देश व समाज में सत्तासीन करना है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 7 सितंबर को कन्याकुमारी एवं पूर्व प्रधानमंत्री/भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की समाधि स्थल पैरम्बदूर तमिलनाडु से प्रारंभ करके 30 जनवरी 2023 को गांधी के शहीद दिवस पर श्रीनगर कश्मीर में समाप्त किया था तथा लाल चैक पर ध्वजारोहण करके देश व समाज में नफरत हिंसा की जगह मुहब्बत की दुकान खोलने का ऐलान किया था। आज उक्त भारत जोडो पदयात्रा के प्रथम बर्ष गांठ पर हम कांग्रेस जन पुनः गांव गांव-पांव पांव, नगर नगर-डगर डगर तथा एक गांव, एक रात कार्यक्रम के तहत इण्डिया गठबंधन की कामयाबी एवं राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले रहे हैं। इस दौरान मोहम्मद अमीन को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष चित्तौरा मनोनीत किया गया। कार्यक्रम संचालक ब्लॉक नवाबगंज के अध्यक्ष रामदीन गौतम रहे तथा ध्वज रक्षक ब्लॉक एहसान वारिस ब्लॉक अध्यक्ष बलहा रहे। पदयात्रा में जिला पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष विष्णु यादव, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद गौतम जिला उपाध्यक्ष व लोकसभा बहराइच के प्रभारी डाक्टर जगतराम चैहान, न्याय पंचायत खुटेहना के अध्यक्ष राहुल मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल रमेश चन्द्र मिश्र ने सम्बोधित किया।