करमा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का खोला मोर्चा

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को करमा ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 52 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने करमा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम नामित पत्र सीडीओ को सौप कर अपनी आवाज बुलंद की। नेतृत्व कर रही मुन्नी देवी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत करमा के सदस्यों द्वारा प्रमुख क्षेत्र पंचायत करमा में अविश्वास व्यक्त करने के सम्बन्ध में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन व अविश्वास पत्र सौंपा गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी ने बताया कि हम सब क्षेत्र पंचायत सदस्यगण क्षेत्र पंचायत करमा के ब्लाक प्रमुख सीमा देवी की कार्य प्रणाली एवं उनके द्वारा विकास कार्याे में बरती जा रहीं अनियमितताओं शासकीय धन के दुरूपयोग नियमों के विपरीत मनमानी रूप से किये जा रहे कार्यों से असन्तुष्ट हैं। क्षेत्र पंचायत करमा ब्लाक प्रमुख सीमा देवी द्वारा जनता के हित को नजरअन्दाज करते हुए क्षेत्र पंचातयों के विश्वास में लिये मनमानी तौर पर आवश्यक एवं मूल भूत कार्याे को छोड़कर अनावश्यक कार्यों में शासकीय धन का दुरूपयोग करने में ज्यादा रूचि दिखा रहीं है। अब तक वर्तमान पंचवर्षीय कार्यकाल में मौजूदा क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुख द्वारा शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र सर्वाधिक विकास एवं समस्या के बारे में एक भी मिटिंग आहूत नही की गई है। जिसके कारण वे हम लोगों का विश्वास खो चुकी हैं। सीमा देवी ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत करमा के पद पर रहते क्षेत्र का विकास लगभग असम्भव है क्योंकि उनकी भेद भाव पूर्ण कार्यशैली व विकास के प्रति उदासीन क्षेत्र के सर्वागण विकास में बाधक है। यहीं नहीं उनके कार्य आचरण एवं अभिव्यक्ति उ० प्र० क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम एवं शासनादेशो में वर्णित प्रविधानों के विपरीत होने के कारण क्षेत्र पंचायत के कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का समुचित रूप से क्रियान्वन नहीं हो पा रहा है। जिससे आम जनता में आकोश है। ऐसे में क्षेत्र पंचायत सदस्यगण करमा क्षेत्र पंचायत प्रमुख करमा सीमा देवी में अपना अविश्वास व्यक्त करते हैं। इस कारण से जनहित में ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत करमा को उनके पद से हटाने की हम सब मांग कर रहे हैं। इस मौके पर शीला देवी, लियाकत, रामनरेश, सोनी, सीता राम, अनिता देवी, रबिन्द्र नाथ, रामानंद, दिनेश, वारिश, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।