G-20 शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली, यातायात निर्देशिका

भदोही। जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम में बताया गया है कि भारत को 09 और 10 सितंबर, 2023 को भारत मंडपम प्रगति मैदान, नई दिल्ली में अट्ठारवें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने पर गर्व है। इस कार्यक्रम में सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षां (HoS) / शासनाध्यक्षों (HoG) और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे। यह भारत के लिए अपने मूल्यों. सांस्कृतिक विरासत ढांचागत विकास और कार्यक्रम प्रबंधन क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर होगा। हम सब भारतीयों को विदेशी मेहमानों के समक्ष भारतीय समाज के उच्चतम आदर्श “वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का प्रदर्शन करना चाहिए और शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपने मौलिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। सार्वजनिक सुरक्षा और आम जनता की सुविधा के हित में. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर), विशेषकर नई दिल्ली जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में बाहनों की पर विस्तृत नियम लागू होंगे। दिल्ली यातायात पुलिस का समग्र उद्देश्य परिवहन के विभिन्न साधनों को परेशानी मुक्त आवाजाही और आम जनता के लिए बिना किसी परेशानी के आवाजाही की सुनिश्चित सुविधा प्रदान करना है। सभी आवश्यक सेवाओं को चाधा रहित आवाजाही और उनके गंतव्य तक पहुँचने का रास्ता प्रदान किया जायेगा। चिकित्सा आपातकालीन वाहनों के लिए पूरी दिल्ली में परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। बैकल्पिक मार्गों और परिवहन साधनों के माध्यम से आम जनता की आवाजाही को भी सुगम बनाया जाएगा।