भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव जीता, कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर

बागेश्वर/नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में शुक्रवार को जीत हासिल कर ली।भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों से शिकस्त दी है।कांग्रेस ने उपचुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी है।