भारत जोड़ो पदयात्रा की वर्षगांठ पर जनपद में निकाली गई भव्य पदयात्रा

सोनभद्र। राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो पद यात्रा के वर्षगांठ के अवसर पर जनपद सोनभद्र में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष की अगुवाई में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी धर्मेंद्र निषाद की उपस्थिति में भारत जोड़ो पदयात्रा भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के औरमोरा स्थित कार्यालय से शुरू होकर होकर बाईपास रोड होते हुए मेंन मार्केट शीतला मंदिर चैक चंडी होटल धर्मशाला चैक महिला थाना कचहरी होते हुए बढ़ौली चैक पर वंदे मातरम गीत एवं राष्ट्रगान करके यात्रा का समापन हुआ इसके पूर्व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय से नफरत छोड़ो भारत जोड़ो राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जन में जबरदस्त उत्साह है पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह के साथ आज पदयात्रा करके राहुल गांधी को उनकी यात्रा के लिए धन्यवाद दे रहा है और लोगों में प्यार और मोहब्बत के संदेश के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहा है जिला अध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा में जनपद सोनभद्र के समस्त कांग्रेस जनों में जबरदस्त उत्साह है और हम सभी लोग इस यात्रा से जन जन तक राहुल गांधी का मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के मोहब्बत के संदेश को हर घर में पहुंचाने का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया है जिसकी शुरुआत आज राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ से शुरू हो गया आगे भी हम सब कार्यकर्ता राहुल गांधी के मोहब्बत के संदेश को लेकर निरंतर कार्य करते रहेंगे और देश में नफरत फैलाने वाले को मुंहतोड़ जवाब देंगे स पद यात्रा में शामिल होने वालों में हाजी फरीद अहमद जितेंद्र पासवान जगदीश मिश्रा अमित चतुर्वेदी कौशलेश पाठक विनोद तिवारी राजबली पांडे आशुतोष दुबे बेबी सिंह प्रदीप चैबे सोनी गुप्ता बृजेश तिवारी निगम मिश्रा जितेन्द्र देव पांडे अमरेश देव पांडे निगम मिश्रा बंशीधर पांडे शैलेंद्र चतुर्वेदी, आशीष कुमार सिंह ,शशांक मिश्रा, सनी शुक्ला, मोहम्मद साजिद खान, शंकर लाल भारती ,अजीत वियार, इंजीनियर शिव प्रसाद यादव आशीष शुक्ला, प्रांजल श्रीवास्तव, सुधाकर चमार पंकज मिश्रा, राहुल सिंह, राम रूप शुक्ला विनय कान चतुर्वेदी वेद प्रकाश अग्रहरि सिराज खान मनोज मिश्रा अंशु मद्धेशिया मोहम्मद अहमद नूर, हिमाचल सहानी सुनीता तिवारी, नागेश मणि पाठक, जयशंकर भारद्वाज शेखर शरण सिंह, आदित्य साहनी बाबूलाल पनिका सिंह गुंजन श्रीवास्तव अकरम खान, राजेंद्र निषाद , अजीत कुमार शुक्ला, स्वतंत्र साहनी बुल्लू कोल दयाशंकर पांडे रामेश्वर शुक्ल एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।