शिक्षक दिवस पर गुरुजनो को किया गया सम्मानित

औराई,भदोहीlबी आर सी घोसिया औराई मे ” दिवस के पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह सिंहरौल ने मां सरस्वती व सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कियाlकार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे  डा.मानिक चंद पाल,संतोष सिंह एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका ज्योति कुमारी ने  70 अध्यापकों को उनके शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु सराहनीय कार्य के आधार पर अंग वस्त्रम एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित किये गये अध्यापकों में माधुरी सिंह, रामनरेश यादव,नन्दलाल सिंह, चन्द्रभूषण भारती,विनीता गुप्ता, अबू बकर,संध्या सिंह,विनीता दुबे,राजेश सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,संजय कुमार पाल,पद्मा उपाध्याय, विजय सिंह,  सुरेन्द्र नाथ,अजय यादव,दयाशंकर पाण्डेय,वीरेन्द्र प्रताप,विनोद कुमार मौर्य,दिवाकर प्रसाद, कृष्ण मोहन तिवारी,शालू कौर, अखिलेश मौर्या, उम्मे हवीबा, शिवम सिंह, विमला देवी, वन्दना श्रीवास्तव, विमल मौर्य, मो0 इलियास,तबस्सुम इम्तियाज, प्रदीप 2, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, राधिका यादव, त्रिभुवन नाथ, शिव कुमार यादव, विकास यादव, दीपक कुमार सिंह इन अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अकादमिक रिसोर्स पर्सन श्री गुरु प्रसाद पाण्डेय जी ने संचालन किया।साथ ही कार्यक्रम में सभी अकादमिक पर्सन आलोक कुमार शुक्ल,  राजबली सिंह यादव,गजेंद्र श्रीवास्तव,अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।