डीएम गौरांग राठी का सिविल सर्विसेज लांस टेनिस प्रतियोगिता मे सेलेक्शन

भद़ोही।यूपी के जनपद भद़ोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस चयन के ट्रायल में विशेष प्रदर्शन की बदौलत जिलाधिकारी का सेलेकशन हुआ है।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल निदेशालाय की ओर से आयोजित होती है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम की ओर वे नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कहा कि खेल एक ऐसी चीज है, जिसकी जिसकी बदौलत हम शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रह सकते हैं। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी कई प्रयास होंगे। उन्होंने युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी का चयन सिविल सर्विसेज नेशनल लॉन टेनिस टीम में होने के बाद जिले के तमाम अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाए दी है।