सोनिया गांधी और राहुल को भूपेश बघेल ने एटीएम कार्ड छत्तीसगढ़ बना दिया-सिद्धार्थ नाथ सिंह 

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रमुख प्रदेश प्रभारी के रूप में बिलासपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर भूपेश बघेल सरकार के भष्ट्राचार व वादाखिलाफी  पर जमकर बरसे। दो दिन पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के भष्ट्राचार कारनामों का उजागर किया था।उसी क्रम में बिलासपुर में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भूपेश बघेल द्वारा जनता से किये वादों को न पूरा करने तथा पांच सालों में छत्तीसगढ़ को लूट कर खोखला करने के भष्ट्राचार कारनामों पर खुल कर मीडिया से वार्ता किया।सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भूपेश बघेल ने भष्ट्राचार एटीएम कार्ड छत्तीसगढ़ बना दिया।भष्ट्राचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया।सिर्फ लूट का प्रदेश बना दिया है।प्रदेश में विकास के स्थान पर केवल जनता के साथ वादा खिलाफी किया।प्रदेश की जनता परेशान है।