प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा एनडीए: राजीव

फतेहपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एनडीए में शामिल होने से उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर जीत मिलेगी। पदम् विभूषण स्व. पासवान के बेदाग छवि के कारण प्रदेश में पार्टी का मजबूत जनाधार है।यह बात शुक्रवार को लोजपा रामविलास उत्तर प्रदेश पूर्वी अध्यक्ष राजीव पासवान एडवोकेट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी दिनों दिन तरक्की कर रही है। पार्टी एनडीए में शामिल हो गई है। जिससे लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा। उन्होने कहा कि लोजपा रामविलास कई राज्यों के साथ-साथ प्रदेश में पदम् विभूषण स्व. पासवान की बेदाग छवि के कारण संगठन का मजबूत जनाधार है। जिसका फायदा सीधा भाजपा को मिलेगा। एक बार देश में मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। स्व. पासवान जी के अधूरे सपनों को चिराग पासवान आने वाले समय में पूरा करेंगे। देश में युवा वर्ग चिराग पासवान के नेतृत्व में तेजी से जुड़ रहा है। आने वाला दिन लोजपा रामविलास का होगा। तत्पश्चात उन्होने संगठन मजबूती के उद्देश्य से राजू पासवान को जिले की कमान सौंपी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते हुए जल्द ही कमेटी की घोषणा किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी। उपस्थित लोगों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का मालापहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर लोजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान, जिलाध्यक्ष राजू पासवान, प्रेमशंकर प्रजापति, अनिल पासवान, गुड्डू यादव, शिवबरन, सुखसागर लोधी, राम विशाल पासवान, महेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।