हर्षोल्लास के साथ वृद्धजनों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व

कौशांबी| भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व की धूम वृद्धजन आश्रम ओसा में भी देखने को मिली है रक्षाबंधन के पर्व पर वृद्ध जन आश्रम में मौजूद वृद्ध महिलाओं ने आश्रम में मौजूद वृद्ध पुरुषों और आश्रम संचालक आलोक राय के माथे पर तिलक लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर और मिठाइयां खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया है और अपने बृद्ध भाइयों के दीर्घायु के कामना की है वहीं वृद्ध जनों ने भी वृद्ध महिलाओं को आशीर्वचन दिए हैं आश्रम संचालक आलोक राय ने वृद्धजन महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर उपहार भी दिया है रक्षाबंधन के पर्व पर आश्रम में अपने पन का एहसास वृद्ध जनों ने किया है|