धूमधाम के साथ मनाया रक्षाबन्धन

जौनपुर। रक्षाबंधन का त्योहार गुरूवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन-भाई के प्यार के प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दुरू में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया। दोपहर में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई सुबह से शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार रात तक चलता रहा। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे रहे । सुबह से ही भाई-बहन इसे लेकर हालचाल करते नजर आए। इसके अलावा मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चों को रहा। साथ ही मनपसंद के पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चों के लिए रोमांच भरा था रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे ही नजर आए। ईश्वर पूजन के बाद भाई को तिलक मिष्ठान के साथ बहन ने राखी बांधी। इस मौके पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाई और बहन के इस विशेष त्योहार को लेकर अधिकांश घरों में बहनों ने रात में प्लानिंग कर ली थी जिससे सुबह होने की त्योहार की धूम घरों में नजर आने लगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन का पावन पर्व रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया। राखी पूर्णिमा को लेकर सुबह से सभी भक्त स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। बहन अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सुत बांध कर जन्म-जन्म तक सुख-दुरूख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। रक्षा सुत बांधने के बाद बहन अपने भाई को मिठाई खिलाया।