महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम की कप्तान का छलका दर्द

नई दिल्ली। भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम की कप्तान वर्षा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। साथ ही कहा कि हमें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। इस दौरान वर्षा का दर्द छलक गया गया और कहा कि उनकी टीम को बर्मिंघम में विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भी पहचान नहीं मिल पायी। महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम की जीत के बाद नीरज ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप- 2023 में स्वर्ण पदक जीता। जिसका जश्न पूरे देश ने मनाया पर महिला नेत्रहीन टीम की जीत पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई न ही कोई पुरस्कार मिला। इससे पता चलता है कि सभी स्वर्ण पदक एक जैसे और समान नहीं होते हैं जबकि। विश्व खेलों में पहली बार फाइनल जीतना कोई आसान बात नहीं है। भारतीय महिला टीम कम संसाधनों और समर्थन के बाद भी ये सफलता हासिल की है। वर्षा ने कहा, मेरे और मेरी टीम के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि हमने बर्मिंघम में विश्व खेलों में अपना पहला फाइनल जीता। यह स्वर्ण पदक जीत हमारे लिए बहुत कीमती है और हम सभी से समर्थन करने का अनुरोध करते हैं। नेत्रहीनी होने के कारण हमें खेलों में कई चुनौतियों से पार पाना पड़ता है, इसलिए हम बीसीसीआई और भारत सरकार से समर्थन करने का आग्रह करते हैं।