पाकिस्तान पर कहर ढह सकते हैं पुतिन

मॉस्को। पाकिस्तान द्वारा रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार देने की खबरों के बीच भारत में रूसी राजदूत ने कहा है कि मॉस्को इन खबरों पर करीब से नजर रख रहा है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि मॉस्को रिपोर्टों को बहुत गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि ये जमीनी स्थिति को प्रभावित करती हैं और रूस विरोधी गतिविधियां हैं।अलीपोव ने कहा, रिपोर्ट और सूचनाएं आई हैं, हम इस जानकारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। यदि इन खबरों की पुष्टि होती है, तब यह एक बहुत ही स्पष्ट रूस विरोधी कार्रवाई है, इस मॉस्को नजर अंदाज नहीं कर सकते। और जैसा कि मैंने कहा, हमने समाचारों और और रिपोर्टें को बहुत करीब से देखा है एवं उन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि वे जमीनी हालात पर सीधा असर डालते हैं। गौरतलब है कि जहां भारत के रूस के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, वहीं पाकिस्तान कथित तौर पर उन्नत हथियार हासिल करने के लिए रूस के बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहा है। रूस और भारत ने चीन एवं पाकिस्तान से खतरों का मुकाबला करने के लिए नई दिल्ली को एस-400 सहित हथियार आपूर्ति के लिए कई सौदे भी किए हैं।अलीपोव ने कहा, जहां तक एस-400 की डिलीवरी का सवाल है, वे जारी हैं और उन आपूर्तियों में शामिल रूसी कंपनियों के प्रमुखों ने पुष्टि की है कि आपूर्ति समय पर और हमारे भारतीय भागीदारों के साथ पारस्परिक रूप से मंजूर कार्यक्रम के अनुसार पूरी होगी। हम अगले साल के अंत तक डिलीवरी पूरी करने के बारे में बात कर रहे हैं।अलीपोव ने कहा कि रूस-भारत संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और लगातार सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, जैसा कि आंकड़े कहते हैं, हम अपने देशों (भारत-रूस) के बीच आर्थिक विकास से बहुत संतुष्ट हैं। व्यापार बढ़ रहा है… हम अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं, हम अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न उन्नत क्षेत्रों में बातचीत बनाए हुए हैं।