कीव में मारे गए सैनिकों की कब्र पर नाचते दिखी महिलाएं

कीव। 24 अगस्त को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर मारे गए सैनिकों की कब्र पर नाचते हुए खुद का वीडियो पोस्ट करने वाली यूक्रेनी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। इंस्टाग्राम पर यूजर हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दो महिलाओं को कब्रों पर नाचते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में मारे गए सैनिकों की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जहां महिलाएं कब्र पर डांस कर रही हैं। वीडियो को बाद में हटा दिया गया और इंस्टाग्राम पर उस यूजर ने एक माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने पिता की कब्र पर जा रहे थे।यूक्रेनी पुलिस ने कहा है कि उन्हें ये क्लिप गुरुवार शाम को मिली। कीव पुलिस ने बयान में कहा गया, ‘एक घंटे से भी कम समय में, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने (महिलाओं का) पता लगा लिया और उन्हें पुलिस विभाग में ले आए। बयान में कहा गया है कि दोनों महिलाओं को ‘सैनिकों की कब्रों के अपमान’ के आरोप में ‘पांच साल तक की सज़ा’ का सामना करना पड़ेगा।बाद में पता चला कि दोनों बहनें मृतकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए कब्रिस्तान में इस तरह आई थीं। यूक्रेनी पुलिस ने बाद में दोनों महिलाओं की तस्वीरें प्रकाशित कीं, जो तब भी वही कपड़े पहने हुए थीं जो उन्होंने वीडियो में पहने थे, उनके साथ एक पुलिस अधिकारी भी था।