ग्रामीणों ने अमेरिका नाटो का फूंका पुतला किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबही में रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडन व नाटो संगठन का रमेश मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख की आगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया कि अमेरिका व नाटो के खिलाफ रविवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए रूस-यूक्रेन यूद्ध के लिए वाइडन व नाटो को जिमेदार ठहराया। नारा लगाते हुए वाइडेन नाटो शर्म करो विश्व युद्ध करना बंद करो सभी वक्ताओं ने रूसी राष्ट्रपति को बहुत धैर्यवान नेता बताते हुए रूस के समर्थन में जमकर नारेबाजी। कहा कि इस तरह से हमारे देश के साथ अशब्द भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ देश की जनता चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान सुरेंद्र चैहान, सुधीर मिश्रा, बचाऊं चैहान, निराज मिश्रा, श्याम बिहारी ,अरुण चैहान, राज बाबू सागर, राजेश भारती, दिनेश भारती, विराट मिश्रा, राकेश आदि उपस्थति रहे।