नवयुवक कांवरिया संघ की कांवड़ यात्रा डीजे की धुन पर रवाना

फतेहपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर नवयुवक कांवरिया संघ की देवाधिदेव महादेव भगवान भोले शंकर की झांकी व कांवड़ यात्रा धूमधाम से रविवार को डीजे की धुन पर भिटौरा घाट के लिए रवाना हो गई। रास्ते पर यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे। कल (आज) भिटौरा घाट से गंगाजल लाकर तांबेश्वर मंदिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।नवयुवक कांवरिया संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में देवाधिदेव महादेव भगवान भोले शंकर की झांकी व कांवड़ यात्रा निकाली गई। शहर के वर्मा चैराहा स्थित उनके आवास से झांकी व यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष व बच्चों ने हिस्सा लिया। भव्य तरीके से सजाई गई भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। डीजे की धुन पर श्रद्धालु व झांकी भिटौरा घाट के लिए निकली। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए भिटौरा घाट पहुंचेगी। रास्ते पर गीत, संगीत की धुन पर श्रद्धालु नाचते रहे। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि भिटौरा घाट में भंडारे का भी आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होने कहा कि कल (आज) कांवड़ यात्रा गंगाजल लेकर तांबेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा। उन्होने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की है। इस मौके पर अरूण त्रिपाठी, सविता अवस्थी, शालिनी बाजपेई, निक्की, अनुपम, पवन, महेंद्र, उमा बाजपेई, अंकिता त्रिपाठी, चेतन बाजपेई, धर्मपाल, डब्बू, बंटू, निक्की चैरसिया के अलावा समस्त कांवरिया संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।