घोसी उपचुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित- केशव 

मऊ। घोसी उपचुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा घोसी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी जनसभा की गई।घोसी विधानसभा के अंतर्गत सरायशादी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है। आने वाले 5 तारीख को अपने मतदान की बदौलत घोसी विधानसभा के मतदाता भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से विजय होगी। हमारा एक एक कार्यकर्ता विरोधियों के दस दस कार्यकर्ताओं पर भारी है। हमारी सरकार में हर जाति हर वर्ग का हित सुरक्षित है। भाजपा सरकार में शोषित और वंचित वर्ग के साथ न्याय किया जाता है जबकि अन्य विरोधी पार्टियां सिर्फ उनको वोट बैक की तरह प्रयोग करती हैं। यह उपचुनाव आने वाले समय में बड़ा संदेश देने वाला है। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।सपा की सरकार में सैफई का विकास ही प्रदेश का विकास मान लिया गया था,जबकि हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। आप सब संकल्प ले की अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विरोधी की जमानत जप्त करवा लेनी है। हमारे सरकार की उपलब्धियां देश और दुनिया में चर्चा और शोध का विद्या बन गई हैं। चुनाव प्रचार में विरोधी बरगलाने की कोशिश करेगा लेकिन हमे उनको जवाब देकर निरुत्तर कर देना है। यह विकास राष्ट्रवाद और अधिकारों की लड़ाई।मोदी और योगी की नीतियों पर विश्वास है करते हुए हैं अपने लक्ष्य पर अटल रहना है।