पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 22989/90 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बाम्‍बारता बढ़ाकर किया

मुंबई।पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 22989/22990 बांद्रा टर्मिनस-महुवा एक्सप्रेस की बारम्‍बारता को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक करने का निर्णय लिया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 22989 बांद्रा टर्मिनस-महुवा एक्सप्रेस, जो वर्तमान में प्रत्‍येक शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करती है, वह 27 दिसंबर, 2023 से बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को भी प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22990 महुवा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, जो वर्तमान में प्रत्येक शनिवार को महुवा से प्रस्थान करती है, वह  28 दिसंबर, 2023 से महुवा से प्रत्येक गुरुवार को भी प्रस्थान करेगी।ट्रेन संख्या 22989/22990 को साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक में परिवर्तित करने के परिणामस्‍वरूप ट्रेन संख्या 22993 बांद्रा टर्मिनस-महुवा एक्सप्रेस 27 दिसंबर, 2023 से बांद्रा टर्मिनस से तथा ट्रेन संख्या 22994 महुवा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 28 दिसम्बर 2023 से महुवा से नहीं चलेगी।