चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

महराजगंज।दिन बुधवार को चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग पूरा देश जश्न में डूब गया I देश में इस सफलता को लेकर ऐसा उत्साह देखा गया जैसे होली व दिवाली का पर्व I वही महराजगंज जनपद के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आये I भारत नेपाल की सीमा पर स्थित ठूठीबारी क़स्बा भी इससे अछुता नहीं रहा और   पुलिस व एसएसबी जवान सहित आदर्श बाल विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा रैली निकाल जश्न मनाया। तिरंगा यात्रा को बतौर मुख्यातिथि एसएसबी बीओपी प्रभारी अजय हुड्डा व कोतवाली ठूठीबारी उपनिरीक्षक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। चंद्रयान 3 के चन्द्रमा पर उतरने के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिक एवं देशवासियों को बधाई भी दिया गया। यह पल ऐसा है जिससे पूरा देश अपने को गौरवान्वित महसूस करा रहा देश के लिए इससे बड़ा कोई पर्व नहीं I इस सुखद पल का सभी देशवासियों को बेशब्री से इंतजार था। इसरों ने इतिहास रचते हुए पूरे विश्व में भारत की नई तस्वीर पेश की है।चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच डाला है और विश्व का पहला देश बन गया है I विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय ने बताया कि चंद्रयान -3 के सफलता से उतरने के क्रम में इसरो वैज्ञानिक के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा के दौरान एसएसबी बीओपी प्रभारी अजय हुड्डा, उप निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल कैलाश यादव, कांस्टेबल शिवम मिश्रा, विद्यालय शिक्षक रामेश्वर चौधरी, सुरेश कुमार गुप्त , जयचन्द, संतोष पांडेय , शांतेश्वर गुप्त, रानी, प्रिया पांडेय सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।