राज्य सभा उप निर्वाचन हेतु 15 सितम्बर को मतदान एवं मतगणना होगी

लखनऊ।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए निर्वाचित सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो जाने के कारण रिक्त हुए स्थान की पूर्ति हेतु उप निर्वाचन कराये जाने के लिए कार्यक्रम नियत कर दिया गया है।श्री शुक्ला ने बताया कि 29 अगस्त, 2023 मंगलवार को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी की जायेगी। 05 सितम्बर, 2023 मंगलवार को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। 06 सितम्बर, 2023 बुधवार को नाम निर्देशनों की जांच की जायेगी। 08 सितम्बर, 2023 शुक्रवार को नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर, 2023 शुक्रवार को मतदान पूर्वान्ह 09ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक होगा तथा मतगणना 15 सितम्बर, 2023 शुक्रवार सायं 05ः00 बजे से प्रारम्भ होगी। 19 सितम्बर, 2023 मंगलवार के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कराने की तिथि नियत की गयी है।