कायस्थ को भी राजनीति में अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी- शैलेंद्र श्रीवास्तव

चंदौली lअखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला कार्यकारिणी की बैठक वर्तमान राजनीति में कायस्थों की भागीदारी विषय पर फुलवरिया स्थित समर्पण कार्यालय पर हुईl कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की पूजन से हुई lतत्पश्चात युवा संभाग के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री द्वारा अंग वस्त्रम देकर किया गयाl बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज की राजनीति में कायस्थों की भागीदारी का पुनर्जागरण काल है हमें भी अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी तभी राजनीतिक दल हमारे महत्व को समझेंगेl जब कभी देश में राजनीतिक संक्रमण काल आया है तब  कायस्थों ने आगे बढ़कर समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया है त्याग एवं बलिदान दिया है lआज हमारी भूमिका राजनीति में जीरो होती जा रही है lअतः हमें एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करना होगा lमहासभा का  नेतृत्व राष्ट्र स्तर पर लगातार प्रयास कर रहा है lकार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विक्रम श्रीवास्तव सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी युवा संभाग चंदौली निवासी नगर पंचायत सदस्य एवं महासभा के नगर अध्यक्ष शंभू लाल श्रीवास्तव के साथ राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार श्रीवास्तव अनुरागिनी श्रीवास्तव संरक्षक प्रोफेसर दिवाकर लाल श्रीवास्तव सहित जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहेl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रहे l अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिनव श्रीवास्तव सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी युवा संभाग ने कियाl