मऊ।मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्री प्रशांत नगर ने बताया कि 354 विधानसभा घोसी उप निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया मऊ में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में 19 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। जिसमें सोनू कुमार सहायक अध्यापक, प्रीतीश कुमार सिंह सहायक अध्यापक, उपेंद्र विनायक सहायक अध्यापक, अशोक कुमार सिंह सहायक अध्यापक, अभिषेक सिंह सहायक अध्यापक, जगदीश यादव प्रधानाध्यापक, अश्वनी कुमार सिंह सहायक अध्यापक, हरिलाल शर्मा चकबंदी कर्ता, जितेंद्र प्रताप राव सहायक अध्यापक, वीरेंद्र प्रसाद प्रधानाध्यापक, अशोक कुमार सिंह सहायक अध्यापक, रामसोच सहायक अध्यापक, जयप्रकाश यादव सहायक अध्यापक, गोविंद चौहान सहायक अध्यापक, रामजीत राम सहायक अध्यापक, धनन्जय यादव सहायक अध्यापक, प्रखर कुमार सिंह सहायक अध्यापक, हरिराम सिंह सहायक अध्यापक एवं उदय नारायण प्रसाद सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि दिनांक 24 अगस्त 2023 को पूर्वाहन 10:00 बजे विकास भवन मऊ में अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत दंडनीय अपराध मानते हुए संबंधित कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
Share on Facebook
Follow on Facebook
Add to Google+
Connect on Linked in
Subscribe by Email
Print This Post