मंझनपुर पुलिस ने चलाया नारी सुरक्षा अभियान

कौशाम्बी।नारी सुरक्षा स्वावलंबन की दिशा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा विद्यालय की बालिकाओं बच्चों अध्यापकों को उनके अधिकारों के संबंध में बताया गया नारी बालिकाओं महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति महिलाओं बच्चियों को बताया गया वक्त पड़ने पर महिलाएं बच्चियां अपने को कैसे सुरक्षित रखें इस बारे में उन्हें पूर्ण रूप से परिचित कराया गया महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया तथा भरोसा दिलाया गया कि उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए पुलिस हमेशा उनके साथ है।