छात्र युवा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

फतेहपुर। आम आदमी पार्टी के फ्रंटल संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति का मो. गुलफाम को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात मो. गुलफाम ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के पश्चात छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने मो. गुलफाम खान को छात्र युवा संघर्ष समिति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। कैंप कार्यालय सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात मो. गुलफाम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। साथ ही पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराकर पार्टी को मजबूती प्रदान की जायेगी। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्या, प्रांत उपाध्यक्ष मो. शाहजहां, प्रांत सचिव श्रीराम पटेल, राम किशोर विश्वकर्मा, रतिलाल, राजकरन सिंह पटेल, विजय शंकर यादव, संजय सिंह, शेर आलम, मो. इमरान, माया गौतम, राकेश यादव, राजकुमार सिंह लोधी, अमित सिंह पटेल, आरडी उत्तम, शशिकरण शुक्ला, सुशील कुमार, महेश, राहुल गौतम, कमलाकांत, सोहनलाल, ज्ञानेंद्र पासवान भी मौजूद रहे।