किसानों के जलमग्न फसलों के संबंध में जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

सकलडीहा, चंदौली। जहां एक तरफ चंदौली जिले के किसानों को धान के कटोरा क्षेत्र के अन्नदाता के रूप में जाना जाता है। वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इन अन्नदाताओ की फसल डूबने के कगार पर है। जिससे क्षेत्र के किसानों के माथे पर साफ चिंता की लकीरें देखी जा रही है। इसी संबंध में किसान यूनियन के सदस्यों के साथ राम अवतार सिंह ने बताया कि मनिहरा, रिष्टि, बलारपुर,सरायपकवान के साथ कई ग्राम सभाओं के किसानों के साथ तहसील दिवस के अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया है। इस पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से यह गुहार लगाई गई की उक्त किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस क्षेत्र के बंधियों,माइनारो में जमे हुए रेढ, घास, फूस को जल्द से जल्द साफ सुथरा नहीं किया गया तो हम किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। जिससे हम किसानों को कई प्रकार की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। जबकि इससे पूर्व कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। इन सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज हम किसानों की फसल डूबने के कगार पर है। वही पत्रक प्राप्त होते ही जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त मामले का टीम बनाकर जल्द से जल्द निवारण किया जाए। वही पत्रक देने वालों में रामावतार सिंह, मनोज यादव, रामाश्रय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।