सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया राजीव गांधी की जयंती

सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती महिला कांग्रेस कार्यकर्तीयो ने जिला अध्यक्ष ऊषा चैबे के की अध्यक्षता में रविवार को बउवार गांव में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अध्यक्ष ऊषा चैबे ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया।इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चैबे ने कहा की सद्भावना दिवस का उद्देश सभी धर्माे के बीच सामुदायिक समरसता,राष्ट्रीय एकता शान्ति और प्यार को बढ़ावा देना है। 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी।श्रीमती चैबे ने कहा की राजीव गांधी देश के गरीबों के उत्थान के लिए 1 अप्रैल 1989को जवाहर रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा आवास योजना,10 लाख कुवा योजना लागू की थी।
भारत में कम्प्यूटर और संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी को सदैव याद किया जाएगा।कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की राजीव गांधी ने रेलवे का कंप्यूटरिकरण करके इस देश के सामने क्रांतिकारी परिवर्तन करके रख दिया। उन्होंने देश को इक्कीसवीं सदी का भारत बनाने को सोची। आज हम जिस आधुनिक भारत में सांस ले रहे है और जो आज घर घर में कंप्यूटर है और हर हाथ में मोबाइल है, आज जिस भारत का लोहा अमेरिका सहित पूरी दुनिया मान रही और जिस आधुनिक भारत की तरफ विश्व आशाजनक दृष्टि से देख रहा है, वह भारत और भारत का यह वर्तमान स्वरूप राजीव गांधी जी की देन है। राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे।उक्त मौके पर तेतरी देवी, जमीला बेगम, अमीना बेगम, नसीम बेगम, सजीला देवी, गुलपतिया,ममता, दुर्गावती, सुनीता, नीलम देवी, उषा देवी, पूजा, मुन्नी,सुगिया, हीरावती, बल्लू कोल सहित सौकड़ो लोग मौजूद रहे।