केंद्रीय राज्यमंत्री ने कई मार्गाें का किया लोकार्पण व शिलान्यास

फतेहपुर। जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को जनपद के कई मार्गों का शिलान्यास किया। इससे पूर्व स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टीजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह जिले के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। इन मार्गों के बन जाने से अब सफर आसान होगा।केंद्रीय राज्यमंत्री ने अमौली विकास खंड के ग्राम मदरी में सांसद निधि से पंद्रह लाख रूपये की लागत से निर्मित 220 मीटर लंबे सीसी रोड का लोकार्पण किया। तत्पश्चात ग्राम महादेवपुर मजरे सिजौली में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत निर्मित होने वाले सिजौली से महादेवपुर सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस मार्ग का निर्माण 65.30 लाख की लागत से किया जायेगा। जिसकी लंबाई 950 मीटर रहेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित होने वाले फतेहपुर जोनिहा रोड से फतेहपुर बिंदकी मार्ग वाया तारापुर असवार मोहनखेड़ा का शिलान्यास भी किया। इस मार्ग का निर्माण छह करोड़ सैंतीस लाख रूपये की लागत से 9 किलोमीटर 300 मीटर किया जायेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित होने वाली फतेहपुर बिन्दकी से ओझी खड्गसेनपुर मय भदबा सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास भी किया। इस मार्ग का निर्माण तीन करोड़ सत्तावन लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। जिसकी लंबाई 5 किलोमीटर 150 मीटर रहेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मलवां विकास खंड की ग्राम पंचायत महमूदपुर में सांसद निधि से बारह लाख रूपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। जिसकी लम्बाई 180 मीटर है। इसी गांव में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत निर्मित होने वाली महमूदपुर से अजमेरीपुर सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास कर शुभारंभ किया। यह मार्ग 50 लाख 91 हजार रूपये की लागत से बनेगा। देवमई विकास खंड की ग्राम पंचायत पहाड़ीपुर में जल जीवन मिशन-हर घर जल योजना के अन्तर्गत निर्मित होने वाली पानी की टंकी का शिलान्यास भी किया। इस टंकी का निर्माण एक करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। इस मौके पर विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राज बहादुर पासवान, कार्यालय प्रवक्ता शिव प्रताप सिंह, नरेंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, ओम मिश्रा, मंजू शुक्ला, मनोज निषाद, संतोष गुप्ता, राम भक्त वर्मा, शिव लखन सिंह, कुलदीप मौर्य भी मौजूद रहे।