व्यापारियों को एकजुट होने कर जरूरत

जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ‘इन्दु’ ने कहा कि संगठन की मजबूती से व्यापारियों को ताकत मिलेगी।इसके लिए हमें एक बार फिर से एकजुट होने की जरूरत है। वह रविवार को त्रिलोचन महादेव बाजार में आयोजित व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही होगा।इसके लिए हर स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा।उन्होने कहा कि व्यापारियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि केराकत उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने त्रिलोचन महादेव बाजार में नवगठित उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकिरियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।सभी पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली। केराकत उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने कहा कि त्रिलोचन बाजार में सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बुथ पर हमेशा सिपाही तैनात रहते हैं।सभी व्यापारियों से अपने दुकान के बाहर सीसी कैमरा लगवाने के लिए कहा।उन्होने कहा कि किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वो इसकी सूचना थाने पर दें। तहसील अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विजय कुमार गुप्ता,चन्द्रेज दुबे,अध्यक्ष जलालपुर पवन गुप्ता,अध्यक्ष पराऊगंज शिवचन्द यादव आदि ने व्यापारियों की एकजुटता पर बल देते हुए उनकी समस्या पर प्रकाश डाला।