तिरंगा गमछा, गुब्बारा, बैच, झंडे से पटा बाजार

ज्ञानपुर,भदोही। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की शान तिरंगा झंडा आधुनिकता के रंग में नजर आया। शाम होते ही पूरा बाजार तिरंगे से पट गया। बच्चों सहित बड़ों ने जमकर कागज और प्लास्टिक के बने तिरंगे झंडों की खरीदारी की। बाजार में तिरंगा झंडा ही नहीं बल्कि तिरंगा गमछा, गुबारा, बैच, रिबन, स्टीकर आदि से दुकानें सजी रहीं। छात्र जहां तिरंगा गमछा, झंडा और गाड़ियों पर चिपकाने के लिए स्टीकर खरीद रहे थे, वहीं छात्राओं ने बैच और रिबन की जमकर खरीदारी की।स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर नगर क्षेत्र में झंडा से लेकर अन्य तिरंगा सामानों की बिक्री के लिए दुकानें सजी हुई है। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कपड़ा और कागज के तिरंगे झंडे सहित विभिन्न प्रकार के तिरंगा सामानों की जमकर खरीदारी की।जबकि बड़े बच्चों से ज्यादा उत्साह छोटे बच्चों के अंदर देखने को मिलता है।बताते चलें कि कल 15 अगस्त को जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारी सभी शिक्षण संस्थानों, सरकारी व निजी दफ्तरों, राजनीतिक व सामाजिक संस्था के कार्यालयों में चल रही है। स्वतंत्रता दिवस की धमक बाजारों में दिखने लगी है। ज्ञानपुर नगर के बाजार तिरंगा झंडा, बैज, गुब्बारा समेत अन्य सामग्रियों से पट गये हैं। दुर्गागंज तिराहा, मुख्य बाजार, पाल  तिराहा समेत ज़िले की अन्य बाजारों में तिरंगा झंडों से दुकानें पट गई है।