राहुल गांधी की सजा पर रोक का निर्णय स्वागत योग्य- बृजलाल खाबरी

लखनऊ।आज जैसे ही सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की गुजरात हाईकोर्ट द्वारा सेशन कोर्ट की सजा को बरकरार रखने पर रोक लगाई, इसकी सूचना मिलने पर पूरे प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा मुख्यालय राहुल गांधी जिन्दाबाद-कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे से गुंजायमान हो गया। भारी संख्या में लोगों के हुजूम ने एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी जी की सजा पर रोक जिसके चलते लोकसभा की सदस्यता बहाल किये जाने से सम्बन्धित सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। इस निर्णय से एक तरफ जहां आम लोगों का न्यायपालिका पर पुनः विश्वास बहाल हुआ है वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा लगा है जिन्होने अलोकतांत्रिक तरीके से साजिश को अंजाम दिया था क्योंकि जन नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्य रहते प्रधानमंत्री को लगातार बार-बार सदन में मुंह की खानी पड़ती थी। आज उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय से जहां आम जनमानस का संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है वहीं लोकतन्त्र और संविधान विरोधी लोगों को मुंहतोड़ जवाब मिला है। जहां पूरे देश में खुशी की लहर है वहीं वायनाड के लोगों की आज विशेषकर जीत की खुशी हुई है, जिन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा में चुनकर भेजा था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व एम0एल0सी0 दीपक सिंह, प्रदेश प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव फिरोज खान, बृजेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, संजय सिंह, पंकज तिवारी, हम्माम वहीद, सचिन रावत, प्रियंका गुप्ता, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, बृजेन्द्र कुमार सिंह, मुकेश सिंह चैहान, नईम सिद्दीकी, शहाना सिद्दीकी, रूद्र दमन सिंह, रेहान अहमद खान, अनस रहमान, अनुराग दीक्षित मुन्ना, सुशीला शर्मा, सिद्धि, अंशू त्रिपाठी, विजय बहादुर, आशुतोष मिश्रा, राकेश पाण्डेय, सुशील वाल्मीकि, अर्चना सिंह राठौर, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 सुधा मिश्रा, अयूब सिद्दीकी, राजेन्द्र पाण्डेय, तनवरी फातिमा, प्रज्ञा सिंह, जगदीश सिंह, संजय मौर्या, सलीम खान, सुभाष मिश्र, राजकुमार गौतम, नीरज तिवारी, सोमेश सिंह चैहान, आदि मौजूद रहे।