नवनिर्मित चक रोड काटने से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 चंदौली। चहनियां क्षेत्र के नैढ़ी गांव में यादव बस्ती में रास्ता न होने से लोगों को आने जाने के लिए हो रही विगत तीस वर्षों से समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने अपनी निजी ख़र्च से मजदुरो द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य करवा रहे थे कि गांव के ही एक सफाई कर्मचारी ने मार्ग के मिट्टी को काट दिया जिससे नाराज महिलाओं एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने कि मांग करने लगे।नेढी़ गांव में मुख्य मार्ग  से होते हुए यादव बस्ती तक जाने के लिए मार्ग नही था। लोग जैसे तैसे खेतो से होकर आते जाते थे।बरसात के दिनों में खेतों में पानी भरने पर काफी दुरी से घूमकर जाना पड़ता था। गांव में कई लोगो का मकान भी था जो लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर लोग विगत 30 वर्ष से झेल रहे थे।पूर्व में कई प्रधान ने काफी प्रयास किया किन्तु सफलता नही मिल पा रही थी। गांव के महिलाओं व ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से किया।ग्राम प्रधान रामअशीष यादव ने अपने खर्चे से  मजदूरों को लगवाकर 70मीटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।वहीं गांव के ही एक सफाई कर्मचारी ने काट  दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के सरकारी जमीन पर चक मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है गांव का ही विकास खंड चहनिया के कोई गांव का सफाई कर्मचारी है उसने चक मार्ग को काट दिया है हमने खंड विकास अधिकारी को उसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है।