व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: अनुराग

जौनपुर। जलालपुर उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के प्रांतीय उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु के आदेश एवं जिला महामंत्री हारिफ हबीब के निर्देश पर त्रिलोचन महादेव व्यापार मंडल कमेटी भंग कर नए पदाधिकारियों का चयन करने के लिए त्रिलोचन महादेव बाजार के अध्यक्षध्प्रदेश मंत्री अनुराग वर्मा से कहा। अनुराग वर्मा ने व्यापारियों की एक बैठक त्रिलोचन महादेव मंदिर स्थित यादव धर्मशाला में कराया। व्यापार मंडल अध्यक्षध्प्रदेश मंत्री अनुराग वर्मा ने व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।इसके लिए हर कस्बे में व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा। उन्होने कहा कि व्यापारियों को आए दिन जांच के नाम पर परेशान किया जाता है।जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।बीते दिनों बाजार में हुए व्यापारियों के साथ अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस चैकी स्थापित किए जाने की मांग की। इसके पूर्व अध्यक्षध्प्रदेश मंत्री अनुराग वर्मा ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष हैप्पी गुप्ता, गनेश चैहान, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, महामंत्री प्रेम प्रजापति, बीरू अग्रहरी, अनंत रस्तोगी, मंत्री रितेश सिंह, दीपक दुबे, संगठन मंत्री सचिन सेठ, दीपक चैहान, मिडिया प्रभारी कुन्दन जायसवाल, सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।