भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

चंदौली धानापुर।ब्लॉक सभागार में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 103वां एपिसोड मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर अपने देश व प्रदेश के विकास के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी किया।मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा किया।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदा व बाढ़ के कारण चिंता व परेशानी से भरे रहे।सावन के पवित्र महीने में भारत के तीर्थो का महत्व बढ़ा है।इसे देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आ रहे है।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक दिन में 30 करोड़ पौधरोपण कर उपलब्धि हासिल की है।चार हजार मुस्लिम महिलाओं ने बिना पुरुष साथी के हज किया है।यह बहुत बड़ा बदलाव है।इस मौके पर जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, राजेश तिवारी, सत्यवान मौर्य, राजेश सिंह प्रधान, अंशु सिंह, कमलाकांत मिश्र, राणा सिंह, गोपाल बिन्द, कर्मबीर सिंह, अनन्त कुमार, रामप्रवेश त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि रहे।