पीएम के मन की सुनी बात

सोनभद्र। राबटगंज ब्लॉक के बहुआर ग्राम पंचायत भवन पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों द्वारा पीएम के मन की बात सुनी गयी। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ दिन पूर्व कई मुस्लिम महिलाओं ने चिट्ठी लिखी है। यह महिलाएं बीते दिनों हज यात्रा करके आई हैं। उनकी यात्रा कई मायनों में बहुत खास है। इन्होंने अपनी हज यात्रा किसी पुरुष सहयोगी (मेहरम) के बगैर की। पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 103वें संस्करण में इसका जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह संख्या चार हजार से ज्यादा है। पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम हज करने की इजाजत नहीं थी। पीएम मोदी ने श्मन की बातश् कार्यक्रम के माध्यम से सऊदी अरब सरकार का आभार व्यक्त किया। बिना मेहरम हज के लिए जा रही महिलाओं के लिए वुमेन कोर्डिनेटर नियुक्त की गई थीं। बीते कुछ साल में हज पॉलिसी में हुए बदलावों की प्रधानमंत्री ने सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुस्लिम समुदाय से जुड़े बड़े बदलाव के बारे में बताया। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने इसका जिक्र किया। पीएम ने बताया कि कार्यक्रम के लिए मुस्लिम महिलाओं ने उन्हें चिट्ठी लिखी थीं। ये सभी महिलाएं हाल में हज करके अपने वतन वापस लौटी हैं। प्रधानमंत्री ने इसे बड़ा बदलाव करार दिया। बिना मेहर्रम हज करने वाली महिलाओं की खातिर वुमेन कॉर्डिनेटर लगाई गई थीं। प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब सरकार का आभार जताया। साथ ही हज पॉलिसी में हुए बदलावों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने बताया कि मुस्लिम माताओं और बहनों ने इस बारे में उन्हें काफी कुछ लिखा है। प्रधानमंत्री ने इन चिट्ठयिों को प्रेरक बताया है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मन की बात का लाइव प्रसारण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आराधना त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, वरुण, भैया राम प्रीतम सिंह गौड़, शंकर पाल समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।