मानव जीवन के लिए पर्यावरण बचाना जरूरी बहन बेटियों से भी वृक्षारोपण की अपील

सोनभद्र। असंतुलित वातावरण संतुलित करने को लेकर महिलाएं बहने माताएं घरों से बाहर निकल कर आए व बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करें। पुष्पा सिंह का कहना है कि पर्यावरण संतुलित करने के लिए महिला मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया वहीं आसपास की मौजूद महिलाएं बहने माताओं को प्रेरित करते हुए बताया गया कि हम माताओं बहनों का हाथ किचन से बाहर निकलकर पर्यावरण की तरफ हो जिससे हर घर हर व्यक्ति हर नारी शक्ति द्वारा पौधरोपण किया जाए व पर्यावरण संरक्षण हो सके। मानव जीवन के लिए पर्यावरण बहुत ही जरूरी है उसके लिए पौधरोपण करना उतना ही जरूरी है जितना बच्चे का पालन पोषण व उसके भविष्य की चिंता माता-पिता को होती है। उसी तरह पौधरोपण करने के बाद उसका संरक्षण व उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होनी चाहिए। उसी जिम्मेदारी के साथ उस पौधरोपण को एक वृक्ष रूपी स्वरूप देने के लिए हर व्यक्ति सक्षम हो और आगे आए बढ़-चढ़कर पौधरोपण करें और हरियाली लाए। इस मौके पर संगीता पाठक, राजकुमारी दीक्षा सिंह, प्रमिला त्रिपाठी, गुड़िया, तारा देवी, आशा देवी, चंदा कुमारी, रेनू सिंह, नेहा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।