दो करोड़ 75 लाख से होगा रामलीला मैदान का सुंदरीकरण

बांदा। शहर के खूंटी चैराहा स्थित रामलीला मैदान का सुंदीकरण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। दो करोड़ 75 लाख रुपए से रामलीला मैदान का सुंदरीकरण करते हुए उसे भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल की मौजूदगी में भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया।
रामलीला मैदान के सुंदरीकरण के लिए सदर विधायक के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड़ रुपए व बुंदेलखंड विभाग निधि जिलांश से लगभग 75 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। सदर विधायक ने बताया कि निर्माण हो जाने से शहर में होने वाले सर्वजनिक संस्कृतिक आयोजनों रामलीला मंचन, समाजिक कार्यक्रमों में लोगो को सुगमता होगी। इस अवसर में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, नगर पलिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, ब्लाक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह सोनू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगरामसह चैहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, सन्तोष गुप्ता, पुरूषोत्तम पाण्डेय, लवलेश संह, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुन्द शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रपाल पटेल, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, आशुतोष मिश्रा, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, कल्लू सिंह राजपूत, अशोक ओमर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, ममता मिश्रा, वंदना गुप्ता व नगर अध्यक्ष उत्तरी राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष दक्षिणी रकेश गुप्ता दद्दू, प्रकाश तिवारी नीलू, राहुल सिंह के साथ समस्त रामलीला कमेटी एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति तथा भाजपा के समस्त वार्ड से सभासदों सहित सैकड़ों की संख्या में समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बन्धु एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।